फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves entered the jewelery shop with the intention of stealing, failed to steal, one thief got injured while running away

Panchkula News: ज्वेलरी शॉप में चोरी की मंशा से घुसे चोर चोरी करने में रहे नाकाम, भागते हुए एक चोर घायल

Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the jewelery shop with the intention of stealing, failed to steal, one thief got injured while running away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर के मुख्य बाजार में स्थिति ज्वेलरी शॉप में स्ट्रांग रूम को काटकर चोरी की वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। हालांकि बगल के ज्वेलरी शोरूम के चौकीदार की सक्रियता से चोर अपने इरादों को अंजाम देने में असफल रहे। मौके से कूदकर भागने की कोशिश में एक चोर घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दुकान मालिक कुलदीप सोढी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे वे अपनी दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। उनकी दुकान के साथ मंगलम ज्वेलर्स के शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पर चौकीदार तैनात है। चौकीदार को रात में उनके शोरूम से कुछ अवाजें सुनाई पड़ीं तो उसने निर्माणाधीन शोरूम के मालिक को फोन किया। उन्होंने अपने मोबाइल में दुकान के सीसीटीवी कैमरे को देखा तो कैमरे डिस्कनैक्ट थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना फैलने पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस दौरान चोर शोरूम में ही मौजूद थे। जब चोरों को लगा कि बाहर लोग इकट्ठा हो गए हैं तो उन्होंने छत से भागने की कोशिश की और ऊपर से छलांग लगा दी। इस कोशिश में एक चोर घायल हो गया जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य आरोपी के हाथ में पिस्टल थी। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि वह गोली मार देगा। इस पर लोग एक तरफ हो गए और वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम मालिक ने बताया कि चोर अपने साथ गैस सिंलेडर, कटर आदि साथ लेकर पहुंचे थे। चोर शोरूम में छत की ओर से आए और ऊपर लगे दरबाजे को तोड़कर शोरूम में घुसे। उन्होंने उनके शोरूम में बने स्ट्रांग रूम की एक लेयर भी काट दी थी, लेकिन पूरी तरह स्ट्रांग रूम को काटने में असफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed