{"_id":"68399f463281e60d26034a46","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-five-mobile-phones-and-rs-145-lakh-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123172-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर में घुसकर पांच मोबाइल और 1.45 लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर में घुसकर पांच मोबाइल और 1.45 लाख रुपये ले गए चोर
Fri, 30 May 2025 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 30 May 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
परिवार के सोने के बाद चोरों ने घटना को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित गांव रैली में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक घर में घुसकर पांच मोबाइल फोन और करीब 1.45 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 14 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमेजन में पार्सल डिलीवरी का काम करता है और गांव रैली में मकान नंबर 4 में अपने परिवार के साथ रहता है। 29 मई की रात वह अपनी पत्नी पूनम और तीन बेटियों डिंपी, आकांक्षा और भव्या के साथ घर में सोया था। सभी के मोबाइल फोन बेड पर रखे थे और अमेजन के कलेक्शन की राशि 1 लाख 43 हजार गद्दे के नीचे और ढाई हजार बेड के ऊपर रखे थे। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो देखा कि कमरे से पांचों मोबाइल और कुल 145500 की नकदी गायब थी।
पीड़ित ने थाना सेक्टर-14 में घर में चोरी के मामले की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीन ऑफ क्राइम टीम और सेक्टर 19 क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस अब अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर मोबाइल फोन और नकदी बरामद करने की कोशिश की जा रही है। चोर जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।