फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   They used to rob passersby using stolen vehicles, two arrested

Panchkula News: चोरी वाहनों पर राहगीरों से करते थे लूटपाट, दो काबू

Sat, 09 Aug 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
They used to rob passersby using stolen vehicles, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चोरी के वाहनों पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को डिवीजन दो की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पुरानी जेल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन व दो एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में इस्लामगंज निवासी प्रिंस सिंह उर्फ काका और फील्डगंज के अमित सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

डीसीपी सिटी रुपिंदर सिंह ने बताया कि डिवीजन दो पुलिस ने पुरानी जेल के पीछे नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपी पीछे मुड़ गए। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के पास चोरी की एक्टिवा है। उसी पर सवार हो राहगीरों से मोबाइल फोन लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक एक्टिवा और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed