फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   These terrorists have no mother, no father, there is no snake in the world more poisonous than a terrorist

Panchkula News: इन दहशतगर्दों का कोई माई नहीं<bha>;</bha> कोई बाप नहीं, आतंकी से जहरीला दुनिया में कोई सांप नहीं

Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
These terrorists have no mother, no father, there is no snake in the world more poisonous than a terrorist
पंचकूला। काव्य कदम साहित्यिक संस्था हरियाणा की ओर से प्लैटिनम होम्स, ढकोली जीरकपुर में कवि व संस्था संस्थापक बलवान सिंह मानव की अगुवाई में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चंडीगढ़ से आए कवि राजन तेजी सुदामा ने की। मुख्य अतिथि करनाल मन की उड़ान साहित्यिक मंच संस्थापक रामेश्वर देव रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कविता, छंद मुक्त व गजल के माध्यम से समा बांधा गया। कार्यक्रम संयोजक व काव्य कदम संस्था के संस्थापक कवि बलवान सिंह मानव ने रचना पेश करते हुए कहा कि यारो देखो अब मैं पिता बनने वाला हूं, अपनी पत्नी की नजरों में बड़ा बनने वाला हूं। कवि राजन तेजी सुदामा ने रचना पेश करते हुए कुछ यूं कहा -जहां में हो रहा है क्या तुम्हें खबर जरा नहीं, इसी लिए तुम्हें कभी अकेले छोड़ता नहीं। करनाल से मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे रामेश्वर देव ने आतंक पर प्रहार करते हुए कहा इन दहशतगर्दों का कोई माई नहीं कोई बाप नहीं, आतंकी से जहरीला दुनिया में कोई सांप नहीं।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी से पधारे युवा शायर आशीष ताज ने कहा घर में रहमत का अब तो शजर चाहिए, मुझको मेरी दुआ में असर चाहिए। कवयित्री सीमा चहल पुष्प ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा मैं हूं अपने पिया की प्यारी, लगती हूं उनको सबसे न्यारी, वो हैं मेरे दिल के कमल, मैं हूं उनकी सुंदर क्यारी। कवयित्री अनिता नरवाल ने कहा शर्म से झुके नयन, प्यार का कमल खिला, प्रीत की हवा चली, वेघ इक नवल मिला। कवि संदीप भगवाडिया संवेदी पंचकूला ने रचना प्रस्तुत करते हुए कहा पिता खुला आसमान है तकलीफों से बचने का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर रवनीत सिंह आबिद ने कहा कुशादा कर नजर को, आईना बता क्या है? चरखी दादरी से कवि सत्येन्द्र जाखड़ अनाड़ी ने कहा देख शहर मैं होड़ लागरी पइसे पाछे दौड़ लागरी, छोड़ चले सब आपणा गाम सिंखै है इब व गुड मार्निंग छोड़ कैं अपनी राम राम। काव्य गोष्ठी में काव्य कदम साहित्यिक संस्था हरियाणा की ओर से करनाल से पधारे मुख्य अतिथि रामेश्वर देव का स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह, आरती,देव सहित अन्य श्रोता उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन बलवान सिंह मानव द्वारा किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed