फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be recruitment for 3600 special educator posts in Punjab, applications will be invited soon

Panchkula News: पंजाब में 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द मांगे जाएंगे आवेदन

Sun, 13 Jul 2025 09:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
There will be recruitment for 3600 special educator posts in Punjab, applications will be invited soon
चंडीगढ़। पंजाब सरकार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को सृजित करने की मंजूरी दी गई थी, जिनके लिए अब जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भर्ती नियम भी तैयार कर लिए हैं और राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके तहत पदोन्नति के जरिये भी इन पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के 1650 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के 1950 पदों पर यह भर्ती होनी है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 47,979 बच्चों को लाभ होगा। इन पदों को व्यावसायिक शिक्षक, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर और ईटीटी पदों से बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के लिए 75 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 25 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसमें भी 20 प्रतिशत पद प्राइमरी स्कूल शिक्षक के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इसी तरह स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के लिए 90 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 10 प्रतिशत पद पदोन्नति के जरिये भरे जाएंगे। इसमें 8 प्रतिशत प्री प्राइमरी स्कूल शिक्षक और 2 प्रतिशत पद फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed