{"_id":"67dc75290b3726d94b055def","slug":"there-will-be-no-fear-of-power-cuts-in-summer-135-transformers-will-be-installed-panchkula-news-c-87-1-pan1009-120644-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गर्मियों में नहीं सताएगा बिजली कट का डर, लगेंगे 135 टांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गर्मियों में नहीं सताएगा बिजली कट का डर, लगेंगे 135 टांसफार्मर
विज्ञापन
पंचकूला। बढ़ती गर्मी में शहर और गांव में बिजली का लोड काफी बढ़ जाता है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है।
ट्रांसफार्मर बिजली का ओवरलोड नहीं झेल पाते। लेकिन इस बार गर्मियों में लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। बिजली निगम ने शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है।
बता दें कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर में 135 नए ट्रांसफार्मर लगा रहा है। साथ ही 185 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम जारी है। निगम ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया है। इसके साथ ही गर्मियों में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत आने वाली जगहों पर भी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम जारी है। नवंबर महीने से शुरु हुआ यह कार्य मार्च के अंत तक समाप्त हो जाएगा। गर्मियों के सीजन में ओवरलोड की समस्या लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी और बिजली के कटों से भी निजात मिलेगी।