फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was some confusion in the family ID, even the bicycle was not shown at home but the car was not shown

Panchkula News: फैमिली आईडी में गड़बड़झाला, घर पर साइकिल तक नहीं दिखा दी कार

Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
There was some confusion in the family ID, even the bicycle was not shown at home but the car was not shown
कालका। हरियाणा परिवार पहचान पत्र में पिछले कुछ दिनों से गड़बड़झाला होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास साइकिल तक नहीं है, ऑनलाइन परिवार पहचान पत्र देखने पर उनके नाम स्कूटर व गाड़ियां हैं। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में लोग शिकायत लेकर आए और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन



पहला केस : गाड़ी दिखा काट दिया राशन कार्ड

एसडीएम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे परेड मोहल्ला निवासी संजय कुमार ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनके नाम से गाड़ी दिखाई गई है जबकि उनके पास गाड़ी तो दूर दो पहिया वाहन तक नही है। इसके चलते उन्हें जो राशन डिपो से मिला करता था, वह भी बंद हो गया है। अब काम छोड़कर दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




दूसरा केस : नाम पर दिखाया दो पहिया वाहन का पंजीकरण

धोबी मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में उनकी माता सरला देवी मुखिया हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने परिवार पहचान पत्र की साइट ओपन की तो उसमें उनके नाम से दो पहिया वाहन शो हुआ, जिसे देख वह हैरान रह गए। उन्होंने किसी प्रकार का कोई वाहन नहीं खरीदा है जबकि फैमिली आईडी में दो पहिया वाहन उनके नाम से दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन चेक करने पर उनके नाम से वाहन के पंजीकरण की तिथि, वाहन का नंबर इत्यादि दिखाया गया है। अब यह वाहन किसका है, यह किसी को पता नहीं है। इसी के मद्देनजर वह वीरवार को एसडीएम कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में पहुंचे और वहां अधिकारियों को इससे अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed