फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no shortcut to success, keep practicing continuously: Ahluwalia

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, निरंतर करते रहे अभ्यास : अहलूवालिया

Thu, 18 Jan 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
There is no shortcut to success, keep practicing continuously: Ahluwalia
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। छात्रों को उत्तर लेखन का कठोरता से अभ्यास करने में संकोच नहीं करना चाहिए। यह बात आईपीएस डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने कहीं। वें विवेक आईएएस कॅरियर अकादमी की ओर से सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए आयोजित विशेष प्रेरकवार्ता में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा-2019 में ट्राइसिटी में टॉप करने वाली और भारतीय पुलिस सेवा के 73वें बैच की टॉपर रहीं पटियाला की डॉ. दर्पण अहलूवालिया महिला सशक्तीकरण का प्रतीक हैं। उनकी उल्लेखनीय यात्रा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीदवारों से प्रतियोगिता की तैयारी के किस्से साझा किए और परीक्षा से संबंधित कठिन सभी प्रश्नों को बताया। उन्होंने अखबार पढ़ने की भूमिका, तनाव से लड़ने की आंतरिक प्रेरणा, शौक, ध्यान भटकाने वाली चीजें और परीक्षा के लिए किताबों की सूची जैसे विविध विषयों पर मूल्यवान अंतरदृष्टि साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तैयारी में निरंतरता यूपीएससी परीक्षा को पास करने की कुंजी है। सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स द्वारा नियमित व्यक्तिगत संदेह निवारण और परामर्श सत्र विवेक आईएएस कैरियर अकादमी की पहचान हैं। हर साल लगभग 11 लाख अभ्यर्थी सार्वजनिक सेवा में कॅरियर के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धी विशिष्ट सिविल सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरते हैं लेकिन केवल कुछ ही अपने धैर्य और सही मार्गदर्शन के साथ इसमें सफल हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article