फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no police deployment at crossroads at night, your safety is in your own hands

Panchkula News: रात को चौक-चौराहों पर पुलिस नहीं तैनात, आपकी सुरक्षा आपके ही हाथ

Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is no police deployment at crossroads at night, your safety is in your own hands
पंचकूला। शहर की सड़कों पर सन्नाटा है। न पुलिस है न पुलिस राइडर बाइक। करीब 20 से 22 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद भी शहर में कहीं पीसीआर गश्त करते नजर नहीं आई। अमर उजाला की टीम की ओर यह पड़ताल की गई है। इसमें यह सामने आया है कि अगर आप रात में शहर की सड़कों पर चल रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का खुद ही ध्यान रखें, और सावधानी बरतें। क्योंकि सेवा, सुरक्षा और सहयोग का गुणगान करने वाली पुलिस रात को 12 बजे के बाद कहीं भी दिखाई नहीं देती है। केवल नाकों पर लगे बैरिकैड्स ही पहरेदार बनकर खड़े दिखते हैं। मंगलवार की रात को करीब 12 से ढाई बजे तक की गई अमर उजाला की टीम की पड़ताल में यह सब सामने आया है।
विज्ञापन



स्पाॅट-1 : रात के 12 बजे का वक्त है। पुराना पंचकूला की लाल बत्ती पर इक्का-दुक्का वाहन दिखाई दे रहा है। यहां पर बीट बॉक्स तो है, लेकिन कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है।
विज्ञापन


स्पाॅट-2 : माजरी चौक पर लाइटों की रोशनी में लावारिस पशु सड़कों पर घूमते नजर आए। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के पहरेदार दिखाई नहीं दिए। यह रात करीब 12 बजकर 18 मिनट का समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाॅट-3 : मोरनी टी-पॉइंट रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है। क्योंकि यहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। वाहनों की आवाजाही से बोर्ड पर लिखा मोरनी दिखाई देता है और कुछ नहीं। यहां पुलिस का नहीं घुप अंधेरे का ही पहरा रहता है।

स्पाॅट-4 : पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 23/24 की डिवाइडिंग सड़क पर रात को करीब 12 बजकर 40 मिनट पर सड़क वीरान और घोर अंधेरा है। यहां पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर न कोई पुलिस पेट्रोलिंग और न ही पुलिस कर्मियों की मुश्तैदी है।

स्पाॅट-5 : रात करीब सवा एक बजे घग्घर पर बने नए पुल के पास सेक्टर 24/26 के चौक पर पुलिस के चार जवान कार के साथ तैनात मिले। इस चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों से उन्होंने पूछताछ की।
स्पाॅट-6 : सेक्टर-22 में आईटी पार्क चौक पर रात करीब डेढ़ बजे पुलिसबल नाके पर तैनात मिला। यहां से नेशनल हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी की गई।

स्पाॅट-7 : रात 1 बजकर 35 मिनट पर आईटी पार्क के अंदर कंपनियों के इलाके में घुप अंधेरा छाया हुआ था। सड़क के दोनों ओर लगी सैकड़ों लाइटें बंद पड़ी मिलीं, एक कंपनी के बाहर ड्यूटी पर तैनात गार्ड से पूछा तो बताया कि करीब 20 से ज्यादा लाइटें खराब पड़ी हैं। जो कि अभी तक ठीक नहीं करवाई गई हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था चौपट है और घोर अंधेरे में यहां से गुजरने में भी डर लगता है।

स्पाॅट-8 : इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 परशुराम चौक पर रात करीब दो बजे न तो पीसीआर, न राइडर और न ही कोई पुलिस जवान तैनात मिला। यह हालात तब हैं, जबकि मंगलवार की रात करीब सवा तीन बजे यहां दो वारदात हुई हैं। इनमें एक व्यक्ति से चांदी की चेन और तीन हजार रुपये नकद लूटे गए और तीन बजकर 20 मिनट पर एक कार सवार की कार सवार पर लाठियों से हमला किया गया था। वह किसी तरह जान बचाने के लिए कार दाैड़ाकर भागा था।

स्पाॅट-9 : रात करीब सवा दो बजे पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था। इसी दाैरान सेक्टर-16 की इंदिरा कॉलोनी के पास बुढ़नपुर इलाके में एक युवक नशे में झूमता मिला, लेकिन पुलिस कहीं नहीं दिखी। रोड पर लगे बैरिकेड्स जरूर दिखाई दिए।

स्पाॅट-10 : सेक्टर-17 में विजिलेंस थाने के पास पहुंचते-पहुंचते करीब ढाई बजे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां के थाने के पास बैरिकैड्स लगे हुए थे, लेकिन पहरेदार कोई नहीं दिखा। यहां तक कि थाने का दरवाजा तक बंद पड़ा था।


कोट

शहर में रात के समय पुलिस की पीसीआर और राइडर पर पुलिसकर्मी गश्त पर रहते हैं। फिर भी मैं इसके बारे में जानकारी लेती हूं। -सृष्टि गुप्ता, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed