फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no bridge on the river, the villagers risk their lives to cross the raging rainy river

Panchkula News: नदी पर पुल नहीं, ग्रामीण जान जोखिम में डाल उफनती बरसाती नदी को करते हैं पार

Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
There is no bridge on the river, the villagers risk their lives to cross the raging rainy river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। खंड के गांव रत्तेवाली और टपरियों के बीच कोई पुल नहीं होने के कारण कई गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को डर सताता है कि वे कहीं उफनती नदी के तेज बहाव की चपेट में न आ जाएं। ग्रामीण रत्तेवाली निवासी भुलाराम, जयपाल सिंह, संजीव कुमार, खैरवाली निवासी निखिल, प्रवीन, टपरियों निवासी विक्रम और गुरप्रीत ने बताया कि यहां से टपरियों, पारवाला खैरवाली, पलासरा समेत कई गांवों के हजारों लोगों की आवाजाही लगी रहती है।

नदी से गुजरने वाले लोग तेज बहाव की चपेट में आ चुके हैं। रत्तेवाली के किसानों ने बताया कि उनके खेत नदी के पार लगते हैं। उन्हें अपने खेतों में काम करने के लिए नदी पार करके जाना पड़ता। नदी पर पुल नहीं होने से बारिश के मौसम में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस नदी पर पुल बनाए जाने की मांग लंबे समय से सरकार और प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। मामले में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि पुल मंजूर करवा दिया है, जल्द निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन




नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ता है। सरकार और प्रशासन को ग्रामीणों की सुविधा के लिए यहां पर जल्द पुल का निर्माण करवाना चाहिए। - सोनू, ग्रामीण, गांव टपरियों
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव के लोगों को जरूरी कामों के लिए इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। पुल नहीं होने के कारण जान जोखिम में डालकर बरसात में नदी को पार करना पड़ता है। सरकार और जिला प्रशासन को ग्रामीणों की सुविधा के लिए जल्द पुल का निर्माण करवाना चाहिए। प्रिंस, गांव पारवाला


ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पुल बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन को ग्रामीणों की इस मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। - संजीव प्रजापत, गांव रत्तेवाली




रत्तेवाली गांव के दौरे में ग्रामीणों ने उनके सम्मुख नदी पर पुल लगाए जाने के मांग प्रमुखता से रखी थी। ग्रामीणों की इस मांग को जायज मानकर नदी पर पुल मंजूर करवा दिया गया है। बरसात के मौसम की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बरसात का मौसम खत्म होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक एवं अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed