फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is fear among the people of the city... Robbery is taking place in the city in broad daylight at knife point

Panchkula News: शहर के लोगों में खौफ... चाकू दिखाकर दिनदहाड़े शहर में हो रही लूट

Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There is fear among the people of the city... Robbery is taking place in the city in broad daylight at knife point
पंचकूला। शहर में आए दिन हो रही झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं से लोगों में खौफ बढ़ गया है। आरोपी वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। लुटेरे चाकू दिखाकर दिनदहाड़े आम लोगों को लूट रहे हैं। 20 से 25 दिन के भीतर चाकू दिखाकर लूट की पांच से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें तीन घटनाएं सेक्टर-12ए रैली के रहने वाले रेहड़ी चालकों और एक घटना सेक्टर-21 के रेहड़ी लगाने वाले के साथ हुई। वहीं, एक घटना मंगलवार रात करीब दस बजे सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली महिला साथ सेक्टर-11/15 के चौक पर घटी।
विज्ञापन


लोग बोले-लूटपाट से लोगों में भय का माहौल सेक्टर-12ए रैली में रहने वाले लोगों के साथ हुई घटना के विरोध में बुधवार को करीब 15 लोगों ने सेक्टर-14 के थाने में सामूहिक रूप से घटना की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि आए दिन बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के पुख्ता दावे की हकीकत अलग

पुलिस आए दिन शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे करती है, मगर हकीकत अलग है। पुलिस की 20 डायल 112 की गाड़ियां, 25 राइडर, 19 पीसीआर और शहर में हर दिन लगने वाले 40 नाके नाकाम नजर आ रहे हैं। इन घटनाओं से शहर के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक कर तलाशी ली और 3070 रुपये ले गए बाइक सवार दो युवक

4 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे मैं रेहड़ी से सामान उतार कर सेक्टर-21 स्थित घर लौट रहा था। जब सेक्टर-4 से गुजर रहा थ तो बाइक सवार दो युवक आए और पूछा कि गांजा बेचते हो। मना करने पर उन्होंने रोक कर तलाशी लेना शुरू कर दी। उस वक्त मेरी जेब में तीन हजार 70 रुपये थे जो मालिक को देने थे। उन्होंने चाकू दिखाया और पैसे लूट कर बाइक से फरार हो गए। दोनों युवकों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो चाकू मार देंगे। - राजू, रेहड़ी चालक, निवासी सेक्टर-21 कोट
बाइक सवार युवक ने दिन में 12 बजे चाकू दिखा 500 रुपये ले लिए

सेक्टर-20 में 23 अगस्त को दिन के करीब 12 बजे दो युवक स्पलेंडर बाइक से मेरे बराबर में आकर रुके। इसमें से एक युवक बाइक से उतरा और चाकू दिखाते हुए बोला- क्या है तेरे पास। यह सब देखकर मैं डर गया। मेरी जेब में 500 रुपये थे। मैंने बिना कुछ कहे निकाल कर दे दिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। -अर्जुन, रैली गांव निवासी
दिन में दो बार हुई घटना

मेरे साथ दिन में दो बार इस तरह की घटना घटी है। 23 अगस्त शाम चार बजे के करीब सेक्टर-15 के गोल चक्कर पर और दूसरी घटना 25 अगस्त को 4/12 के डिवाइडिंग रोड पर हुई थी। गनीमत रही कि मेरे पास दोनों दिन कुछ भी नहीं था। नहीं तो मेरे साथ भी लूट हो जाती। -राहुल, रैली गांव निवासी

20 अगस्त को दिनदहाड़े एक हजार रुपये लूट लिए

सेक्टर-17 में बाइक सवार दो युवकों ने 20 अगस्त को दिन में करीब एक बजे मुझे रोककर सेक्टर-7 जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरकर मेरे पास आया और चाकू दिखाकर एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से सेक्टर-16 की तरफ निकल गए। इनमें एक लंबे कद और दूसरा छोटे कद का था। -दिनेश, रैली गांव


कोट



पीड़ित लोग हमारे पास आए थे। उनके साथ लूटपाट हुई है। इसके लिए राइडर की ड्यूटी लगा रखी है। चौकी इंचार्ज की ड्यूटी लगा दी है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस लुटेरों पर जल्द शिकंजा कसेगी। -हरिराम, एसएचओ थाना सेक्टर-14 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed