फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft of cash and jewelery by breaking the lock

Panchkula News: ताला तोड़कर जेवर समेत नकदी चोरी

Sat, 01 Feb 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking the lock
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-19 में एक मकान से जेवर समेत लाखों की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-19 निवासी जतिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह गांव नंगली थाना मंडावर बिजनौर का रहने वाला है। वह सेक्टर-19 में मकान नंबर-1266 के दूसरी मंजिल पर रहता है।
विज्ञापन

छोटी बहन और दादा की तबीयत खराब होने की वजह से वे गांव गए हैं। रोज की तरह वीरवार की सुबह कॉलेज गया और शाम को सात बजे लौटा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। जब कमरे में देखा तो अलमारी के अंदर का लॉकर भी टूटा हुआ था। सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने की दो अंगूठी, दो चेन और नकदी चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची डायल 112 ने जांच की। शिकायत मिलने पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed