{"_id":"5d2b93a88ebc3e6cc30e886a","slug":"theft-in-sector-26-panchkula-news-pkl344336415","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शनिवार देर रात सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट के एक व्यापारी से कार से मोबिल ऑयल लीकेज का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग चुराने केे मामले में रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रात करीब साढ़े 9 हुई इस वारदात के बाद से पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
शिकायतकर्ता नवरतन जैन ने बताया कि उनकी सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में एसजी टेडर्स के नाम से जनरल मर्चेंट की शॉप है। रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इस दौरान उनके वर्कर सचिन और बृजेश थे। नवरतन जैन ने बताया कि उनके पास एक काले रंग का बैग था। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये और दुकान की चाबियां थीं। जैसे ही कार स्टार्ट की तो उनके पास एक युवक आया और बोला कि मोबिल ऑयल लीकेज हो रहा है। युवक ने बोनेट खोलकर कहा कि कार की रेस दो, ठंडी हो जाएगी। गर्म होने की वजह से मोबिल ऑयल लीकेज हो रहा है। इसके बाद उन्होंने रेस देना शुरू कर दिया। तभी पड़ोसी आया और बोला कि कार को साइड लगाओ गर्म हो चुकी है। कार को साइड में लगाने के बाद उन्होंने देखा कि सीट पर रखा रुपयों से बैग गायब था। पीसीआर और सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।