{"_id":"5d2e35418ebc3e6cbb2a5285","slug":"theft-in-house-pkl-office-news-pkl344542142","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु का भेष धरकर आए शातिर चोर ने घर में अकेले युवक को किया बेहोश, नगदी के साथ साथ चुराई ज्वैलरी मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु का भेष धरकर आए शातिर चोर ने घर में अकेले युवक को किया बेहोश, नगदी के साथ साथ चुराई ज्वैलरी मामला दर्ज
पिंजौर: शिकायतकर्ता का परिजन कमरे की ओर ईशारा करता हुआ जिसमें से शातिर चोर ने ज्वैलरी और नगदी चुर?
- फोटो : PKL OFFICE
Link Copied
साधु का भेष धरकर भीख मांगने आए शातिर चोर ने घर में मौजूद युवक को बेहोश कर घर में रखी ज्वैलरी और 50 हजार रूपये नगदी चुरा ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के चाचा हरमीत सिंह निवासी गांव खेड़ा बसौंला ने बताया कि घटना के दौरान उसका 25 वर्षीय भतीजा मंदीप घर में अकेला था जिस दौरान एक भीख मांगने वाला बाबा उसके पास आया और उससे पानी मांगा।
विज्ञापन
फिर अचानक आरोपी बाबा ने उसके भतीजे के ऊपर कुछ किया और वह बेहोश गया। करीब आधे घंटे के बाद जब उसके भतीजे को होश आया तो उसने अपने परिजनों को उसके साथ हुई वारदात की जानकारी दी। घर के अंदर जब देखा तो शातिर चोर भीख मांगने के नाम घर में रखी नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गया। हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गांव निवासियों ने अज्ञात चोर को गांव के जंगलों में भी खोजने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता मंदीप सिंह निवासी गांव खेड़ा बसौंला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बाबा उसके पास भीख मांगते हुआ उसके पास आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह आरोपी बाबा को भीख देखने लगा तो उसने शिकायतकर्ता की उंगली पकड़ ली और चालाकी करते हुए उसकी उंगली से पानी निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह देख कर वह डर गया, तो उसी दौरान आरोपी बाबा ने उसके ऊपर वही पानी डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने देखा कि घर की पेटी में रखे सोने के आभूषण और नकद 50 हजार रुपये गायब थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।