फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft in broad daylight in Sector 21; thieves break the door and flee with cash and goods.

Panchkula News: सेक्टर-21 में दिनदहाड़े चोरी, दरवाजे का कब्जा तोड़ नकदी-सामान ले उड़े चोर

Fri, 08 May 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in Sector 21; thieves break the door and flee with cash and goods.
एलईडी, गैस सिलिंडर और बच्चों की फीस के रुपये चोरी, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर के दरवाजे का कब्जा तोड़कर एलईडी, नकदी, गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मकान मालकिन सुको देवी ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे घर से बाहर गई थीं, जबकि उनकी बेटी करीब 10 बजे काम पर चली गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस लौटीं तो कमरे के दरवाजे का कब्जा टूटा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। घर से दीवार पर लगी एलईडी, भरा हुआ गैस सिलिंडर, आयरन और बच्चों की स्कूल फीस के लिए रखी नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-21 पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर देशराज मौके पर पहुंचे और घर के सदस्यों से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed