फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The youth alleges that he was beaten up during exercise in the gym and his turban was removed

Panchkula News: उपचुनाव का अंतिम पड़ाव, कांग्रेसी चल पड़े साथ-साथ

Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The youth alleges that he was beaten up during exercise in the gym and his turban was removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के अंतिम पड़ाव पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू के समर्थन में कांग्रेसी लीडरशिप एकजुट दिखाई देने लगी है। सभी ने एक स्वर में कहा कि उपचुनाव से ही 2027 विधानसभा चुनाव का रास्ता तय होगा।
फिरोजपुर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यलय में सोमवार को पहुंचे पंजाब कांग्रेस इंचार्ज और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह इंचार्ज रविन्द्र डालवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद किशोरी लाल, सांसद अमर सिंह, हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक राकेश पांडे, पूर्व विधायक सुरिन्द्र डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व विधायक बलविन्द्र बैंस ब्रदर्ज, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा के साथ पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, पूर्व विधायक दलविन्द्र गोल्डी और टकसाली कांग्रेसी नेता केके बावा ने एकजुटता के साथ कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण के पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा विधानसभा पश्चिमी का चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का रास्ता तय करेगा। भगवंत मान, केजरीवाल के बंधुआ बनकर पंजाब के हित दिल्ली वालों के पास गिरवी रख चुके है। पंजाब सरकार के मंत्रालय विभव, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन चला रहे हैं। माइनिंग पर दिल्ली वालों का कब्जा है। दिल्ली की शराब पालिसी में लूट हुई तो पंजाब में वही पालिसी लागू होने पर सीबीआई खामोश क्यों है। उन्होंने कहा कि यदि बाहरी लोगो के सत्ता में दखल को रोका न गया तो न पंजाबियां दा पहरावा बचेगा, न पहचान बचेगी और न ही मां बोली पंजाबी बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed