{"_id":"6887d2d428cc3f184205256f","slug":"the-welcome-banner-on-the-border-of-kalka-has-been-removed-for-many-years-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-125183-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका के बॉर्डर पर कई वर्षों से हटा हुआ वेलकम बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका के बॉर्डर पर कई वर्षों से हटा हुआ वेलकम बैनर
विज्ञापन
कालका। कालका के बॉर्डर पर लगा हरियाणा में आपका स्वागत है का वेलकम बैनर पिछले कई वर्षो से नहीं लग पाया है जोकि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रशासन वेलकम बैनर तो नहीं लगा पाया लेकिन चैत्र नवरात्र के दौरान यहां पर प्राचीन श्री काली माता मंदिर में भक्तों का स्वागत है का बैनर जरूर लगा दिया जोकि अभी भी वहां पर लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसके सामने ही हिमाचल के प्रवेश द्वार पर लगा वेलकम बोर्ड व्यवस्थित तरीके से लगा हुआ है जोकि हमारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है।
बता दें कि नगर निगम के समय में यहां पर वेलकम बोर्ड लगाया गया था। इसके बाद इसकी दोबारा किसी ने सुध ही नहीं ली। यहां पर लगे वेलकम बोर्ड के अक्षर पूरी तरह से मिट गए थे जिस ओर कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया। समय बीतने के साथ-साथ बोर्ड की हालत खस्ता होती चली गई। जब इस बोर्ड पर मंदिर का स्वागत बोर्ड लग सकता है तो प्रशासन को दूसरा बैनर लगाने में इतना समय क्यों लग रहा है। जब इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से बात की गई तो उन्हाेंने बताया कि यहां पर पीडब्ल्यूडी द्वारा एक बड़ा प्रवेश द्वार बनाने की योजना है।
शहर की छवि खराब होती है
प्रशासन को इस बोर्ड पर नई फ्लैक्स लगवा देनी चाहिए। यहां पर लगा वेलकम बैनर पिछले लंबे समय से नहीं है। इससे शहर की छवि खराब होती है। - कमल पासी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
समस्याओं का गढ़ कालका
कालका शहर समस्याओं का गढ़ बन चुका है। ऐसी कोई समस्या नहीं है जो यहां नहीं मिलेगी। हैरानी की बात है कि पिछले कई सालों में प्रशासन वेलकम बोर्ड पर एक फ्लैक्स तक नहीं लगा पाया है। - अंकुर पाल, स्थानीय निवासी
यह कार्य नप के कार्यक्षेत्र में पड़ता है, हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं आता।
- राजकुमार, एसडीओ पीडब्लयूडी कालका