{"_id":"6253369800aa593e124a79a1","slug":"the-trolley-got-damaged-on-the-service-road-near-the-railway-gate-jammed-pkl-office-news-pkl447271892","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक के पास सर्विस रोड पर खराब हुआ ट्राला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक के पास सर्विस रोड पर खराब हुआ ट्राला, लगा जाम
विज्ञापन
पिंजौर। आरओबी निर्माण के दौरान पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक सर्विस रोड पर एक ट्राला खराब होने से फाटक के दोनों और करीब तीन किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का काम चल रहा है, इसलिए मुख्य सड़क बंद है और वाहनों के लिए संबंधित विभाग ने सर्विस रोड बनाई हुई है। शनिवार की रात इस सर्विस रोड पर एक बड़ा ट्राला खराब होने से रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक विभाग शनिवार की रात खराब हुए इस ट्राले को रविवार की शाम करीब 4 बजे तक भी सर्विस रोड से नहीं उठवा सका। यहां फंसे वाहनों को निकालने के लिए क्यूआरटी के मात्र दो पुलिस कर्मी लगे हुए थे।
विभाग के पास नहीं उचित व्यवस्था
पिंजौर में ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे ही है। यहां रोड पर अगर कोई बड़ा वाहन खराब हो जाए तो उसे टो करके उठाने के लिए ट्रैफिक विभाग के पास कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सर्विस रोड पर वाहन खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। -बलविंद्र खेड़ा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग को देना चाहिए ध्यान
रेलवे फाटक के पास वाहनों की आवाजाही के लिए जब से सर्विस रोड शुरू हुई है उस दौरान से ही वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर उठती धूल से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि अगर इस रोड पर कोई वाहन खराब हो जाए तो उसे जल्द हटा दिया जाए, ताकि वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। -जगदीप पराशर, स्थानीय निवासी