{"_id":"6acbff95d643c98204064e0d","slug":"the-thrill-of-cricket-kicks-off-on-november-10-nine-teams-including-sri-lanka-and-nepal-will-participate-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24733-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 10 नवंबर से सजेगा क्रिकेट का रोमांच, श्रीलंका, नेपाल सहित हिस्सा लेंगी 9 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 10 नवंबर से सजेगा क्रिकेट का रोमांच, श्रीलंका, नेपाल सहित हिस्सा लेंगी 9 टीमें
विज्ञापन
पंचकूला। जूनियर क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए पंचकूला में 10 नवंबर से पहला गुरु रविदास ट्रॉफी ऑल इंडिया अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। 13 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में श्रीलंका और नेपाल के अलावा बिहार, दिल्ली, बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम और पंचकूला चैंप्स डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन और सीएफएच की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 10 नवंबर को श्रीलंका और हरियाणा के बीच होगा। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह 13 नवंबर को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
एसोसिएशन की चेयरमैन लतिका शर्मा, वाइस चेयरमैन रंजीता मेहता, संस्थापक सदस्य अनिल आर्य और महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के रहने-खाने और खेल किट की व्यवस्था भी की जाएगी।