फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Handball Cluster-2026 matches underway at BTC Bhanu.

Panchkula News: बीटीसी भानू में पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-2026 के मुकाबले जारी

Mon, 12 Oct 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police Handball Cluster-2026 matches underway at BTC Bhanu.
बरवाला। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के बेसिक ट्रेनिंग सेंटर भानू में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-2026 में पुरुष और महिला हैंडबॉल तथा बास्केटबॉल के मुकाबले जारी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 1093 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 746 पुरुष और 347 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच तेज गति, सटीक पासिंग, मजबूत रक्षात्मक रणनीति और टीम तालमेल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त महानिदेशक संजय गुंजियाल ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन 13 अक्तूबर को होगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed