फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's Duklan loses in semifinals; Ritvik secures a spot in the final.

Panchkula News: सेमीफाइनल में हारे हरियाणा के दुकलान, रित्विक ने फाइनल में बनाई जगह

Mon, 12 Oct 2026 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Duklan loses in semifinals; Ritvik secures a spot in the final.
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर हॉल में चल रही दूसरी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरियाणा के दुकलान वत्सल का सफर यू-17 लड़कों के सेमीफाइनल में थम गया। रविवार को दिल्ली के रित्विक गुप्ता ने उन्हें सीधे गेम में 11-5, 11-2, 11-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रित्विक ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और दुकलान को वापसी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल के आदित्य दास ने हमवतन रिषान चट्टोपाध्याय को पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 9-11, 13-11, 8-11, 11-9, 11-8 से हराया। पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आदित्य ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लड़कियों के यू-17 वर्ग में तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन ने महाराष्ट्र की स्वरा करमरकर को 11-8, 11-9, 11-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, कर्नाटक की तनीष्का कालभैरव ने पश्चिम बंगाल की अहोना रे को पांच गेम में 9-11, 11-9, 11-5, 6-11, 11-5 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वर्गों के खिताबी मुकाबले रविवार शाम ताऊ देवी लाल इंडोर हॉल में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed