{"_id":"6acc005d763f236272046066","slug":"a-fair-for-child-scientists-will-be-held-in-raipur-rani-today-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142503-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में आज सजेगा बाल वैज्ञानिकों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में आज सजेगा बाल वैज्ञानिकों का मेला
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी में सोमवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। इसमें खंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देश पर इस बार प्रदर्शनी की मुख्य थीम सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रखी गई है। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हरित ऊर्जा गणितीय मॉडलिंग स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्वदेशी कृषि ग्रामीण परिवर्तन और आपदा प्रबंधन जैसे सात उपविषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि मॉडल नए विचारों और नवाचार पर आधारित होने चाहिए। विद्यार्थियों को मॉडल के साथ उसकी लागत सामग्री और विचार का सार-संक्षेप भी लाना होगा। खंड स्तर पर चयनित बेहतरीन मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए जाएंगे।