फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The suggestion of growing moong got the support of farmers, Chief Minister Mann enumerated five main benefits of growing moong

मूंग उगाने के सुझाव को मिला किसानों का समर्थन, मुख्यमंत्री मान ने मूंग उगाने के पांच मुख्य लाभ गिनाए

Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The suggestion of growing moong got the support of farmers, Chief Minister Mann enumerated five main benefits of growing moong
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गेहूं और धान के बीच बचे समय में मूंग उगाने के सुझाव को सूबे के किसानों का भरपूर समर्थन मिला है। यह संकेत धान की किस्म पीआर-126 के बीजों की तेजी की बढ़ी बिक्री से मिले हैं, जोकि 55 दिन की मूंग की फसल लेने के बाद किसानों से धान की सीधी बुआई के तौर पर लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा धान की सीधी बुआई और दो फसलों के बीच मूंग की फसल प्राप्त करने की जो सलाह किसानों को दी गई थी, उस पर किसानों को अमल भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7275 रुपये प्रति क्विंटल केंद्र सरकार की ओर से घोषित है और मुख्यमंत्री मान पहले ही एलान कर चुके हैं कि किसानों से मूंग की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच, रविवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मूंग उगाने के पांच बड़े फायदे भी गिनाए। उन्होंने लिखा- विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पंजाब सरकार का फैसला ऐतिहासिक है, जिसके पांच बड़े फायदे होंगे- पहला किसानों को गेहूं-धान के साथ-साथ तीसरी फसल (मूंगी) पर एमएसपी मिलेगी। दूसरा धरती के निचले पानी की कमी दूर होगी, तीसरा धान की बुआई के समय बिजली की समस्या दूर होगी। चौथा जुलाई में बारिश वाला मौसम होने के कारण बासमती लगाने का खर्च घटेगा और पांचवां पंजाब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब में मुख्य तौर पर धान और गेहूं की ही खेती होती है, जिसका मुख्य कारण यह है कि यह दोनों फसलें सरकार एमएसपी पर खरीदती है लेकिन धान की अत्याधिक खेती के कारण प्रदेश का भूजल स्तर चिंताजनक स्थिति तक गिर चुका है। अब राज्य सरकार ने किसानों को फसल विविधता की ओर मोड़ने के उद्देश्य से, सबसे पहले मूंगी की पैदावार की तरफ मोड़ने का प्रयास शुरू किया है। यह प्रयोग सफल रहने के बाद राज्य सरकार बाजरा, मक्का और सूरजमुखी भी एमएसपी पर खरीदेगी।

पंजाब में दलहन उत्पादन बहुत कम
पंजाब में सरकार ने मूंग की फसल एमएसपी पर खरीदने का जिम्मा मार्कफेड को सौंपा है। विभाग के अनुसार इस समय राज्य में दलहन की पैदावार मात्र 29 हजार टन है और यह 30 हजार एकड़ में उगाई जाती हैं। वहीं, सूबे में दलहन की खपत 3 से 3.50 लाख है, जिसके लिए अन्य राज्यों और विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरी ओर, गेहूं और धान के मामले में वर्ष 2021-22 के दौरान 187 लाख टन धान पंजाब से खरीदा गया जबकि 2022-23 के रबी सीजन के लिए 1 मई तक 89 लाख टन गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed