{"_id":"68eff20853c730fa760beca4","slug":"the-spirit-of-self-reliant-india-will-be-reflected-in-the-swadeshi-diwali-fair-panchkula-news-c-87-1-pan1001-128268-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वदेशी दीपावली मेले में झलकेगी आत्मनिर्भर भारत की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वदेशी दीपावली मेले में झलकेगी आत्मनिर्भर भारत की भावना
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की ओर से स्वदेशी दीपावली मेला 2025 का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक महाराजा अग्रसेन भवन, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-20 में किया जा रहा है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करेगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। मेले का उद्घाटन नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि आरके सिंह (आईएएस), आयुक्त नगर निगम रहेंगे। इस अवसर पर निगम के समस्त पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
मेले की प्रमुख आकर्षणों में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट खानपान के स्टॉल, झूले और मनोरंजन के अनेक आकर्षण शामिल रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों और स्वदेशी उद्यमियों को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति मिलेगी। मेले का आयोजन नगर निगम पंचकूला द्वारा स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के सौजन्य से किया जा रहा है। नगर निगम ने पंचकूला के नागरिकों से इस स्वदेशी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को अपनाने का आह्वान किया है।