{"_id":"686c2dac6cd46f380b0df7e5","slug":"the-road-to-school-becomes-muddy-due-to-rain-children-face-problems-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-124424-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बारिश में स्कूल का रास्ता बना कीचड़, बच्चों को होती परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बारिश में स्कूल का रास्ता बना कीचड़, बच्चों को होती परेशानी
विज्ञापन
पिंजौर। दून क्षेत्र के गांव मोलेवाली में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्कूल पहुंचने के रास्ते में कीचड़ हो जाता है।
स्कूल के मुख्यध्यापक ने बताया कि स्कूल से कुछ ही दूरी पर रेलवे विभाग द्वारा चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन का काम करवाया जा रहा है। इसके चलते विभाग की ओर से जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। बरसात होने पर खोदे गए गड्ढों की मिट्टी बह कर स्कूल के रास्ते में आ जाती है जिससे पूरे रास्ते में कीचड़ हो जाता है। इससे स्कूल पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
कई बार तो कुछ बच्चे स्कूल पहुंचने के दौरान कीचड़ में भी गिर चुके हैं। रेलवे विभाग सहित जिला प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और बच्चों की सुरक्षा सहित बच्चों का आसानी से स्कूल पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।