{"_id":"61391e998ebc3eb26a46345f","slug":"the-road-built-20-days-ago-became-dilapidated-people-expressed-anger-and-stopped-the-work-of-patchwork-pkl-office-news-pkl426139436","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन पहले बनी सड़क हो गई जर्जर, लोगों ने रोष जताकर रोका पैचवर्क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन पहले बनी सड़क हो गई जर्जर, लोगों ने रोष जताकर रोका पैचवर्क का काम
विज्ञापन
जर्जर सड़क।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। पिंजौर रायतन क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़कें बनते ही टूटने लगी हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। बात चाहे पिंजौर -मल्लाह चौक से गांव बरून तक की रोड की या फिर गांव कजियाणा मोड़ से गांव भुवाना तक तकरीबन 3 किलोमीटर लंबी सड़क दोनों ही पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। बुधवार को विभाग की ओर से गांव गणेशपुर भौरियां के पास पिंजौर मल्लाह रोड पर सड़क का पैच वर्क करवाया जा रहा था, जिसे ग्रामीण ने रोष जताते हुए रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव कजियाणा मोड़ से गांव भुवाना तक करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य करीब दो महीने पहले पूरा हुआ और सड़क बनने के करीब 20 दिन के भीतर रोड टूटना शुरू हो गया। अभी इस रोड के हालात ऐसे हैं कि करीब 80 प्रतिशत तक रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह से रोड की ऊपरी परत खत्म हो चुकी है और रोड पर बिछाया गया गटका, बजरी बाहर आ चुका है। यहां तक कि रोड पर कई जगह केवल मिट्टी ही दिख रही है। देखने पर ऐसा लगता है कि यह कोई कच्ची सड़क है।
लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और नतीजा यह है कि आज यह रोड चलने लायक भी नहीं है। लोगों को कहना है कि रोड पर पड़ी बजरी से कभी भी वाहन चालक स्लिप हो कर गिर सकता है। इसके अलावा पिंजौर मल्लाह चौक से गांव बरून तक की सड़क की बात करें तो जितनी सड़क का निर्माण किया गया है वह अधिकतर टूट चुकी है। सड़क को बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ और सड़क की रिपेयर का काम शुरू हो चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़कों की यह हालात है।
विज्ञापन
अधिकारी झाड़ रहे अपना पल्ला
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनते ही टूटने लगी है और डीएलपी की बात कर अधिकारी सड़क रिपेयर करवाने की बात कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बनने के बाद रोड एक दो साल तो सही निकाले उसके बाद रोड खराब होती है तो डीएलपी के तहत रोड का पैच वर्क ठेकेदार को करना चाहिए। रोड बनते ही पैच वर्क शुरू हो गया है तो सड़क की लाइफ कितनी होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। डीएलपी का हवाला देकर शुरुआत से ही रोड का पैच वर्क, रोड रिपेयर का काम चलता रहेगा। इससे लोगों को सही रोड नसीब नहीं होगी और इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ेगा।
अधिकारियों और ठेकेदार पर हो कार्रवाई
पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा, पूर्व सरपंच हरदेव सिंह आदि ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है। इस मामले को लेकर जो भी दोषी अधिकारी है या ठेकेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की ओर से बीते कुछ सालों में बनाई गई रोड की जांच होनी चाहिए।
10 सितंबर को होगी रायतन क्षेत्र के लोगों की बैठक
पूर्व सरपंच प्यारेलाल शर्मा, पूर्व सरपंच हरदेव आदि ने बताया कि पिंजौर रायतन क्षेत्र के ग्रामीण 10 सितंबर को दुर्गा माता मंदिर गणेशपुर भौरियां परिसर में बैठक का आयोजन करेंगे। इसका मुख्य मुद्दा पिंजौर मल्लाह चौक से गांव बरून तक रोड की जर्जर हालात रहेगा। रायतन क्षेत्र के निवासी विभिन्न समस्याएं झेल रहे हैं परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने सभी गण्यमान्य और ग्रामीणों से आग्रह किया कि आगामी 10 सितंबर को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में एकत्रित होकर क्षेत्र की समस्याओं को संगठित होकर हल करवाने की कोशिश करें। इस दौरान वे विभिन्न पार्टियों के नुमाइंदों को भी बैठक में आमंत्रित करेंगे।
कोट..
पिंजौर- मल्लाह रोड पर जहां जहां बारिश के दौरान रोड खराब हुई है वहां ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बरसात रुकने के बाद पूरे रोड पर रिकारपेटिंग करवा दी जाएगी। अभी रोड डीएलपी पीरियड में है। जब गांव कजियाणा मोड़ से भुवाना तक के रोड की बात करने पर एक्सईएन ने एसडीओ कालका से बात करने को कहा। जब उन्हें बताया गया कि एसडीओ फोन नहीं उठा रहे तो एक्सईएन ने कहा कि एक दो दिन का समय दें इसे चेक करवाता हूं।
-अभिषेक, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी