{"_id":"614b92188ebc3efadb23c406","slug":"the-result-of-the-female-constable-exam-will-be-prepared-with-the-normalization-formula-panchkula-news-pkl427692984","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से तैयार होगा महिला सिपाही परीक्षा का परिणाम, आयोग ने परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से तैयार होगा महिला सिपाही परीक्षा का परिणाम, आयोग ने परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर डाली
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला पुलिस सिपाही परीक्षा का परिणाम परसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से तैयार किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पहली बार ऐसा कर रहा है। आयोग का तर्क है कि परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग प्रश्न पत्र से हुई है। किसी भी परीक्षार्थी के साथ गलत हो, इसलिए प्रतिशत अंक के हिसाब से परिणाम तैयार किया जाएगा। इससे उन परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, जिनका प्रश्न पत्र कठिन था। आयोग ने परीक्षा की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर डाल दी है और परीक्षार्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। परीक्षार्थी 24 सितंबर से 26 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन जता सकेंगे। इसके लिए पद, विज्ञापन संख्या, कैटेगरी, सेट कोड और सत्र, प्रश्न संख्या लिखना होगा। साथ ही प्रश्न के उत्तर को लेकर भी ठोस सोर्स देना होगा, तभी वह मान्य होगा।
फार्मूला : कठिन परीक्षा वालों को मिलेगा लाभ
दो दिन तक तीन शिफ्टों में अलग-अलग परीक्षा हुई थी। तीनों सत्रों में अलग-अलग प्रश्न पत्र था। आयोग का मानना है कि इनमें से कोई प्रश्न पत्र आसान था, कोई सामान्य तो अन्य कठिन। ऐसे में पहले तीनों सत्रों के परीक्षार्थियों का परिणाम तैयार किया जाएगा और औसत निकाला जाएगा। सबसे टॉप और नीचे के बीच में प्रतिशत को मानते हुए कठिन परीक्षा वालों को एक समान लाने के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इस फॉर्मूले भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने सुझाव दिया है।