फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Red Wings won the match by 11 runs in a thrilling contest.

Panchkula News: रेड विंग्स ने रोमांचक मुकाबले में 11 रन से जीता मैच

Wed, 15 Apr 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Red Wings won the match by 11 runs in a thrilling contest.
जतिन सिंह की 133 रन की तूफानी पारी, एस्ट्रोनॉट्स11 की करन तिन्ना की सेंचुरी बेकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल 2 विन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड विंग्स और एस्ट्रोनॉट्स11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रेड विंग्स ने 11 रन से जीत दर्ज की।
रेड विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम की ओर से जतिन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट्स शामिल रहे। अर्जुन ने 38 रनों का योगदान दिया। एस्ट्रोनॉट्स11 की ओर से पंकज पुनिया और जगदीश ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्ट्रोनॉट्स11 की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन बनाए, लेकिन जीत से 11 रन दूर रह गई। टीम की ओर से करन तिन्ना ने 123 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सुमित कपूर ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड विंग्स की ओर से सुभाष और गुरसिमरन ने गेंदबाजी में 2-2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। जतिन सिंह को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed