फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The rain started in the city from 7 pm on Thursday and continued intermittently till 3 pm on Friday.

Panchkula News: 20 घंटे तक लगातार बारिश, 12.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Sat, 01 Apr 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The rain started in the city from 7 pm on Thursday and continued intermittently till 3 pm on Friday.
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर में वीरवार रात 7 बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक रुक-रुक कर होती रही। 20 घंटे बारिश के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर की बाहरी कॉलोनियों में जहां जलभराव की परेशानी हुई वहीं शहर के सेक्टर-19 समेत औद्योगिक क्षेत्र में भी समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर के कुछ सेक्टरों में बिजली कट भी लगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। तापमान 31 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया था। मगर वीरवार रात को 8 बजे बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश के कारण हवा में ठंडक घुली। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 31.7 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस कारण लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। वहीं राजीव कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, बुढ़नपुर, खड़क मंगोली सहित बाहरी क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। वहीं शहर के सेक्टर-19 में भी सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा रहा।
विज्ञापन



सेक्टर-15 में एक घंटा बाधित रही पानी की सप्लाई
मौसम खराब होने के कारण सेक्टर-15 में सुबह 5.45 बजे बिजली कट लगा। यही समय पानी की सप्लाई का भी होता है। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई और सेक्टरवासियों को पानी मिल सका। उसके बाद 11 बजे भी करीब आधे घंटे के लिए बिजली कट लगा। सेक्टर-26 में भी दिन में तीन बार 30 से 45 मिनट के कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:: बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर फॉल्ट आने की सूचना मिली थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया। हालांकि कहीं भी कोई खंभा गिरने या तार टूटने जैसी कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली। - भूपेंद्र वधावन, एक्सईएन, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम



वर्जन:: शहर में 650 सफाई कर्मचारी हैं। समय-समय पर रोड गलियों की सफाई की जाती है। अगर फिर भी कहीं परेशानी आ रही है तो उस क्षेत्र में अलग से अभियान चला दिया जाएगा। - अविनाश सिंगला, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed