फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The rain increased the cold, so the people of the industrial area were troubled by the waterlogging

बारिश ने बढ़ाई ठंड तो जलभराव से औद्योगिक क्षेत्र के लोग रहे परेशान

Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
The rain increased the cold, so the people of the industrial area were troubled by the waterlogging
पंचकूला। बारिश ने नगर निगम के दावों और विकास की पोल खोल दी है। वीरवार को सुबह से दोपहर बाद तक हुई रिमझिम बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 और फेज-1 हुई। रोड गलियों की अच्छी तरह से सफाई नहीं होने से यहां की सड़कों पर पानी जमा हो गया। इतना ही नहीं बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से दोनों औद्योगिक क्षेत्र के पार्कों में पानी भर गया।
विज्ञापन

शहरवासी जलभराव की समस्या से बचने के लिए कई बार लिखित में रोड गलियों की सफाई की गुहार लगा चुके है, निगम अधिकारी हर बार एक ही जवाब देते हैं, कि रोड गलियों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार सफाई का कार्य करवा रहा है। शहरवासियों का आरोप है कि यदि निगम के ठेकेदार ने रोड गलियों की सफाई अच्छी तरह की होती तो जलभराव किसी भी सूरत में नहीं होता। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा जलभराव सेक्टर-19, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, फेज-2, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-20, सेक्टर-21, महेशपुर और आशियाना फ्लैट क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में तो लोग खुद ही बालटी लेकर सड़क किनारे जमा पानी को निकालते नजर आए। वहीं कुछ जगह पानी फैक्टरी के अंदर घुसने पर कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कें जलमग्न होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। महेशपुर निवासियों का कहना है कि रोड गलियां जाम होने से पानी घरों में घुस आया है। घरेलू सामान पानी से खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस तरफ विशेष ध्यान देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में क्यों होता है जलभराव
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश में जलभराव की स्थिति बनती है। इसका एक ही कारण है रोड गलियों की रुटीन में सफाई न होना। इसके अलावा सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करके उचित स्थान पर न पहुंचाना। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी सड़क की सफाई करके कूड़ा एक किनारे इकट्ठा कर देते हैं, जिसे कई दिनों तक उठाया नहीं जाता है। बारिश होने पर इधर-उधर फैला कूड़ा पानी के साथ बहकर रोड गली में आता है, जिससे वह जाम हो जाती है। यदि नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़े को समय पर उठाएं तो जलभराव नहीं होगा।
शहर का सारा पानी आता है इधर
बारिश का सारा पानी सेक्टर-19 की तरफ आता है। यह शहर का सबसे निचला हिस्सा है। यही कारण है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह तो सड़क किनारे गड्ढे हैं, जिनमें बरसात का पानी भरने से पता नहीं चलता है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। नगर निगम अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

दिनभर बारिश, शाम को खिली धूप
दिनभर बारिश होने के कारण शहरवासियों को ठंड का अहसास हुआ। शाम को धूप निकलने से शहरवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वीरवार को सारा दिन-रात बारिश होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को लोग दोबारा धूप का आनंद ले सकेंगे।

बारिश के बाद शाम को धूप निकलते ही इंद्रधनुष का नजारा देखने को मिला।

बारिश के बाद शाम को धूप निकलते ही इंद्रधनुष का नजारा देखने को मिला। - फोटो : PKL OFFICE

मौसम साफ होते ही बर्फ से ढके शिवालिक की पहाड़ियां नजर आने लगी।

मौसम साफ होते ही बर्फ से ढके शिवालिक की पहाड़ियां नजर आने लगी। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed