{"_id":"685eef0e5f8e5750060f522e","slug":"the-problem-of-vehicle-parking-will-be-solved-by-multistory-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124073-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मल्टीस्टोरी से दूर होगी वाहन पार्क करने की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मल्टीस्टोरी से दूर होगी वाहन पार्क करने की समस्या
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को लेकर हितैषी फाउंडेशन ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। बुधवार को हुई फाउंडेशन की एक बैठक में भारत हितैषी ने कहा कि पार्किंग एरिया की कमी का मसला पिछले कई सालों से शहर में बना हुआ। अफसोस की बात है कि न तो एचएसवीपी और न ही नगर निगम ने पार्किंग को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि शहर में बहुत खाली जगह उपलब्ध है जहां मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाकर समस्या को कम किया जा सकता है।
हितैषी ने कहा कि पंचकूला जैसे शहर में आज के समय में मल्टी स्टोरी पार्किंग का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर दूसरे घर में लग्जरी कारें हैं। शहर में मल्टी स्टोरी पार्किंग होने से लोग सुविधानुसार वाहन खड़े कर सकेंगें। इसे लेकर हितैषी फाउंडेशन ने डीसी पंचकूला को पत्र लिख कर पर्याप्त पार्किंग एरिया उपलब्ध कराने और मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा की शहर में पर्याप्त जगह न होने से लोग बाहर सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे उन्हें ट्रैफिक पुलिस का चालान काटने का खौफ हमेशा बना रहता है।