फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The police have taken the accused on remand for four days to appear in the court.

Panchkula News: नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.78 लाख रुपये चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The police have taken the accused on remand for four days to appear in the court.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.78 लाख रुपये चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि और धन बहादुर जिला कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह गांव रायपुररानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह भेड़ बकरी चराता है। उसने अपनी भेड़ एक व्यापारी को 1.78 लाख रुपये में बेची थी। उसके बाद 18 मई 2022 को पैसे लेकर यूनियन बैंक बरवाला में जमा करवाने के लिए गया था। जब वह बैंक में गया तो अंदर उसे दो लोग मिले। दोनों लोग उसको बहला फुसलाकर बैंक से बाहर ले गए। उन्होंने शिकायतकर्ता को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी पैसे चोरी कर ले गए। जब शिकायतकर्ता को होश आया तो उसके पैसे चोरी हो चुके थे। रायपुररानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed