{"_id":"6ace8eab9f735d7c0e0e9fa6","slug":"the-plan-was-to-murder-a-financier-and-open-fire-at-a-builders-office-panchkula-news-c-16-1-pkl1086-1149327-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फाइनेंसर की हत्या व बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग का था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फाइनेंसर की हत्या व बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग का था प्लान
विज्ञापन
पंचकूला। सोमवार देर रात सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे पुलिस मुठभेड़ में घायल अमृतसर के दोनों युवकों के इरादों को लेकर जांच में नए एंगल सामने आ रहे हैं। दोनों के पंजाब में फाइनेंसर की हत्या और बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग की साजिश से तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों को किसी वारदात को अंजाम देने के लिए 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें किसने सुपारी दी और ट्राइसिटी में उनका संभावित टारगेट कौन था।
आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस जांच का मुख्य फोकस उनकी योजना, हथियारों की उपलब्धता और आपराधिक संपर्कों पर है। पंजाब में फाइनेंसर की हत्या और बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग की प्लानिंग से उनका कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने के साथ हथियारों के स्रोत और उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास होगा कि 20 हजार रुपये किसने दिए, उन्हें किस वारदात के लिए भेजा गया था और पंजाब में बताई जा रही साजिश से उनका क्या संबंध है।