फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The officials of Kalka-Pinjore completed the wardbandi, may sound the bugle of the city council elections in September

कालका-पिंजौर की अधिकारियों ने पूरी की वार्डबंदी, सितंबर में बज सकता है नगर परिषद चुनाव का बिगुल

Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The officials of Kalka-Pinjore completed the wardbandi, may sound the bugle of the city council elections in September
पंचकूला। कालका-पिंजौर नगर परिषद के चुनाव की तैयारी प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू कर दी है। उन्होंने वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया है। नगर परिषद चुनाव को लेकर कुल 31 वार्ड बनाए गए हैं, जिसकी कुल आबादी 1 लाख 49 हजार 122 है। यही जनता नेताओं के भाग्य का फैसला करेगी। वहीं, कालका-पिंजौर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने वाले नेता अपने-अपने वार्ड में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, पंचायत और परिषद का चुनाव कब होगा इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से तैयारी चल रही है अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर माह के अंत तक चुनावी बिगुल बज जाएगा।
विज्ञापन

किस वार्ड में किस जाति के कितने वोटर
कालका-पिंजौर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयार किए गए 31 वार्ड में कुल सामान्य जाति के वोटर 74687 हैं। जबकि, अनुसूचित जाति के वोटर 43434 हैं और पिछड़ी जाति के 31001 वोटर हैं।
विज्ञापन

कालका-पिंजौर में नगर परिषद के चुनाव को लेकर वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। जिसे हरियाणा स्थानीय शहरी निकाय विभाग को भेज दिया गया है। वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया था। समिति सदस्यों के साथ पंचकूला में एक मीटिंग की गई और वार्डबंदी का रूपरेखा तैयार किया गया। अभी वार्डबंदी को लेकर आपत्ति मांगी जाएगी। जिसके बाद इसे अंतिम रूम दिया जाएगा। - राकेश संधू, एसडीएम कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वार्ड में है आपका क्षेत्र ऐसे समझें
वार्ड नंबर-1
खेड़ा सीता राम।
आबादी: 5276
वार्ड नंबर-2
टीबी मोहल्ला, गुरबक्श कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, कसौली रोड, सत्यनारायण गली।
आबादी: 4351
वार्ड नंबर-3
खटीक मोहल्ला, काली माता मंदिर, अहाता बेनी प्रसाद, हंडिया मोहल्ला, भैरों की शेर।
आबादी: 5096
वार्ड नंबर-4
पानी वाला पढ़ाव, मेन बाजार, सारंगपुर, कमला नगर, दुर्गा कॉलोनी।
आबादी: 4884
वार्ड नंबर-5
टिपरा पुरा
आबादी: 4714
वार्ड नंबर-6
टिपरा, भैरों की शेर, बिटना गांव।
आबादी: 4350
वार्ड नंबर-7
घाटी वाला, ग्रीन वैली, बिटना कॉलोनी।
आबादी: 5244
वार्ड नंबर-8
धर्मपुरा, शिव कॉलोनी।
आबादी: 4576
वार्ड नंबर-9
धर्मपुरा।
आबादी: 5017
वार्ड नंबर-10
शिव कॉलोनी पूरी।
आबादी: 4582
वार्ड नंबर-11
रौनक, फॉरेस्ट कॉलोनी, विश्वकर्मा कालोनी।
आबादी: 5069
वार्ड नंबर-12
चौगा चौक, सैनी मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, देवल घाटी, रामबाग।
आबादी: 4564
वार्ड नंबर-13
दमदमा, भोगपुर, इस्लामनगर, हिमशिखा।
आबादी: 4658
वार्ड नंबर-14
विराट नगर, नगल सोढिया, इस्लाम नगर (निचला), हिमशिखा (निचला)।
आबादी: 4595
वार्ड नंबर-15
डीएलएफ, भगवानपुर, रायपुर, गुमथला, अमरावती ब्लॉक।
आबादी: 4819
वार्ड नंबर-16
अमरावती पूरा।
आबादी: 5233
वार्ड नंबर-17
अमरावती, रामपुर सियुड़ी, लेबर कालोनी।
आबादी: 5072
वार्ड नंबर-18
रजीपुर, सूरजपुर, गीता नगर, बीसीडब्ल्यू।
आबादी: 4601
वार्ड नंबर-19
शिव शक्ति कॉलोनी, सुभाष नगर, पिंजौर गार्डन, भीमा देवी कॉलोनी।
आबादी: 5121
वार्ड नंबर-20
शिव शक्ति कॉलोनी, मानकपुर देवी लाल, माडल टाउन, रविदासिया कॉलोनी।
आबादी: 4864
वार्ड नंबर-21
रथपुर कॉलोनी का कुछ भाग, न्यू इंडिया कॉलोनी, रथपुर गांव।
आबादी: 5198
वार्ड नंबर-22
अब्दुल्लापुर, रथपुर कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी।
आबादी: 5118
वार्ड नंबर-23
सुखोमाजरी, लोहगढ़, मानकपुर, ठाकुरदार, वासुदेव कॉलोनी।
आबादी: 4442
वार्ड नंबर-24
बसोला, दमाला, जटनमाजरी, अंचल कॉलोनी, आदर्श नगर।
आबादी: 4342
वार्ड नंबर-25
टगरा, हाकिमपुर, गिदढ़वाड़ी, बिटना सियुड़ी, कृष्णा कॉलोनी।
आबादी: 5282
वार्ड नंबर-26
शक्ति नगर, हाउसिंग बोर्ड, रामनगर।
आबादी: 4460
वार्ड नंबर-27
बसंत विहार, टगरा हरि सिंह, विकास विहार।
आबादी: 4635
वार्ड नंबर-28
माजरा मेहताब, टगरा कली राम (निचला), टगरा हंसुआ, कंगन, टगरा साहू।
आबादी: 4998
वार्ड नंबर-29
टगरा कली राम गांव, भारत नगर, बॉडगेज, आजाद कॉलोनी, लोवर कुराड़ी।
आबादी: 5027
वार्ड नंबर-30
फ्रेंड्स कॉलोनी, कुराड़ी मोहल्ला।
आबादी: 4528
वार्ड नंबर-31
कुराड़ी मोहल्ला (अपर), अहाता चतरसेन, गांधी चौक, रेलवे रोड, परेड मोहल्ला, जैन मार्केट, अहाता भगवानदास।
आबादी: 4406
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed