फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The message of the Gita still shows the path to welfare: Rekha Sharma

गीता का संदेश आज भी दिखा रहा कल्याण की राह : रेखा शर्मा

Sun, 30 Nov 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The message of the Gita still shows the path to welfare: Rekha Sharma
पंचकूला। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेक्टर-6 स्थित गीता चौक पर हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति डाली। सांसद ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरती से गीता का जो संदेश दिया था वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है और मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने जिलावासियों से गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में गीता का संदेश न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है। इससे पहले संबोधन में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गीता जयंती को विराट स्वरूप दिया है, जिसके कारण आज यह उत्सव जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला तेजी से धर्म नगरी के रूप में उभर रहा है, जहां समय-समय पर अनेक धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।
विज्ञापन



ट्रस्ट के चेयरमैन शाम लाल बंसल,अध्यक्ष परविंदर ढींगरा महासचिव धर्मपाल सिंगला, दीपक लूथरा, रिंपी गर्ग, वृषभान गर्ग, वनीत जैन, परवीन अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, नीरज मित्तल, सुशील बिंदल, दिनेश गुप्ता, केवल बंसल, भगवान दास मित्तल उपस्थित थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed