फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The message of 'I am the Sports Minister' came to the sports officials

खेल अधिकारियों के पास आया ‘ मैं खेल मंत्री हूं ’ का संदेश

Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The message of 'I am the Sports Minister' came to the sports officials
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित खेल विभाग के अधिकारियों के मोबाइल पर खेल मंत्री की डीपी लगे नंबर से व्हाट्स एप संदेश भेजने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने अधिकारियों को संदेश भेजा कि वह खेल मंत्री है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सहायक निदेशक लक्ष्मी पंत ने शिकायत में बताया कि 11 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े बार बजे कई अधिकारियों के मोबाइल पर अज्ञात व्हाट्स एप नंबर से संदेश प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

उसमें खेल मंत्री की डीपी लगी हुई थी। जिसने अधिकारियों के मोबाइल पर संदेश भेजा, उसने स्वयं को खेल मंत्री बताया था। अधिकारियों को संदेह हुआ और उन्होंने नंबर की जांच की तो वह नंबर खेल मंत्री का नहीं था। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed