फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The mayor gave the message of cleanliness by sweeping the streets

Panchkula News: महापौर ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 02 Oct 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
The mayor gave the message of cleanliness by sweeping the streets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में रविवार को पंचकूला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों की सफाई की गई। अभियान की शुरुआत कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-6 से की। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने महापौर कुलभूषण गोयल का स्वागत किया। महापौर, निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं सड़कों पर झाड़ू लगाकर लोगों को अभियान में सहयोग करने की अपील की।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने देश के सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान‘ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के लिए श्रमदान कार्यक्रम एक दिन का कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेक्टर-6 उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, जिला प्रधान अजय शर्मा, पार्षद सुरेश वर्मा, मुख्य सफ़ाई निरीक्षक अविनाश सिंगला व नाटक पात्र और सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed