{"_id":"68ec17d0ce9af80115029adb","slug":"the-material-used-for-patchwork-is-lying-on-the-roadside-causing-problems-for-drivers-and-passersby-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-128121-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पैचवर्क में इस्तेमाल सामग्री पड़ी है सड़क किनारे, वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पैचवर्क में इस्तेमाल सामग्री पड़ी है सड़क किनारे, वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन
कालका। पीडब्लयूडी विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नवरात्रों के दौरान कालका रोड पर पैचवर्क के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिट्टी और बजरी हाउसिंग बोर्ड के समीप सड़क किनारे पड़ी है, जिसे अब तक नहीं उठाया है।
ऐसे में सड़क किनारे गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। रात के समय तो हालत और भी गंभीर हो जाते हैं क्योंकि सड़क पर स्ट्रीट लाइटें न जलने से दोपहिया वाहन स्लिप होते रहते हैं और कई लोग तो घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यह सामग्री एक ओर हटाई जाए। संवाद