फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The journey of 100 years has been a journey of service, dedication and nation building: Om Prakash

सौ वर्ष की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा रही : ओम प्रकाश

Sun, 12 Oct 2025 09:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 12 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
The journey of 100 years has been a journey of service, dedication and nation building: Om Prakash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर पुतलीघर की रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के शताब्दी वर्ष को हरित संकल्प के साथ मनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करना था। इसमें मुख्यातिथि कार्यवाहक ओम प्रकाश ने कहा कि यह सौ वर्ष की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा रही है। आज हम इस ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रकृति की सेवा का संकल्प ले रहे हैं क्योंकि राष्ट्र और प्रकृति का कल्याण अविभाज्य है। कार्यक्रम के दौरान लगभग सौ पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, बरगद और आंवला जैसे देशज पौधों को प्राथमिकता दी गई। संगठन के सदस्य विजय शर्मा ने बताया कि पौधारोपण अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य इस शताब्दी वर्ष में देश के अलग-अलग कोनों में एक लाख पौधे लगाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed