फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The issue of withholding funds worth crores of rupees from Punjab was raised again in the Parliament.

Panchkula News: पंजाब के करोड़ों रुपये का फंड रोके जाने का मुद्दा फिर संसद में उठा

Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The issue of withholding funds worth crores of rupees from Punjab was raised again in the Parliament.
चंडीगढ़। केंद्र ने पंजाब सरकार के विकास कार्यों को लेकर अलग-अलग योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये के फंड रोक रखे हैं। इस पर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में राज्यसभा के पीठासीन डाॅ. सस्मित पात्रा के समक्ष केंद्र से आग्रह करते हुए फंड जारी करने की मांग की। चड्ढा ने कहा कि केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड के तहत 5600 करोड़, मंडी बोर्ड के तहत 1100, नेशनल हेल्थ मिशन के 1100 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के 180 करोड़ और कैपिटल क्रिएशन के 1800 करोड़ रुपये के फंड रोक रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं, संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लोकसभा में मालवा क्षेत्र के लिए राजपुरा से चंडीगढ़ कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सरकारी कामकाज को लेकर चंडीगढ़ पर निर्भर है। उन्होंने पंजाब की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस रूट पर पहले एक सियासी परिवार की बसें चलती थीं, जिसके कारण राजपुरा से चंडीगढ़ कनेक्टिविटी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में सांसद गुरमीत सिंह ने सदन में राजपुरा से चंडीगढ़ के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इसी के साथ उन्होंने रेल सेवाओं में बुजुर्गों को केंद्र की ओर से टिकट पर दी जाने वाली छूट को बहाल करने को भी कहा। इसके अलावा पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सांसद ने लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के रूट को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed