फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The injured youth kept writhing in pain for an hour, the ambulance did not arrive

Panchkula News: हादसे में घायल युवक एक घंटे तक तड़पता रहा, नहीं पहुंची एंबुलेंस

Fri, 23 May 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The injured youth kept writhing in pain for an hour, the ambulance did not arrive
अस्पताल में घायल रवि
पीसीआर ने पहुंचाया सिविल अस्पताल, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-23 गोल चौक के पास बुधवार को दोपहर दुर्घटना में घायल युवक एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। सूचना पर पहुंची पीसीआर ने मजबूरन युवक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख युवक को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रवि (29) पुत्र राम सिंह निवासी बिहार जीरकपुर में वाटर कूपिंग का काम करता है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे रवि अपने घर से खाना खाकर ड्यूटी से बाइक पर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-23 गोल चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जीरकपुर निवासी अभिषेक पांडे ने बताया कि उन्हें बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फोन आया कि आपके यहां काम करने वाले साथी रवि का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त राजू और लट्टू को बताया और तीनों घटनास्थल की ओर निकले। दोनों साथी उससे पहले पहुंच गए। करीब एक बजे पीसीआर की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। हालत गंभीर होने के कारण पीसीआर की गाड़ी से रवि को सिविल अस्पताल के लिए भेजा। इसके कुछ देर बाद एंबुलेंस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि के भाई निर्मल ने बताया कि रवि का इलाज पीजीआई में चल रहा है। अभी भी हालत गंभीर है। रवि की तीन छोटी-छोटी बेटियां और पत्नी है। वह किसी तरह अपना परिवार का पालन पोषण कर रहा था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed