{"_id":"6251e738d69eb14d5462ac2c","slug":"the-increased-cases-of-covid-in-gurugram-surprised-the-health-department-panchkula-news-pkl447183680","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एनसीआर में फिर पांव पसार रहा कोरोना, गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: एनसीआर में फिर पांव पसार रहा कोरोना, गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
सार
शनिवार को पूरे प्रदेश में 87 मामले सामने आए, जिनमें से अकेले गुरुग्राम के ही 66 मामले हैं। 16 केस फरीदाबाद, 3 पंचकूला व 1-1 कुरुक्षेत्र व चरखी दादरी में मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में कोविड एक बार फिर पांव पसारने लगा है। गुरुग्राम में नए मामले तेजी से बढ़े हैं। फरीदाबाद में भी नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसने स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है। गुरुग्राम में 60 या इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 17 जिलों में फिलहाल कोई केस नहीं है।
विज्ञापन
संक्रमण दर बढ़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने हरियाणा सरकार को पत्र भी लिखा है। इसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को स्थिति की समीक्षा कर नए दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा है। इनके तैयार होने पर नए निर्देश लोगों के लिए जारी होंगे।
विज्ञापन
विभाग ने सभी सीएमओ से उनके जिले में कोविड के ताजा और सक्रिय मामलों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गुरुग्राम, फरीदाबाद के सीएमओ से पूछा गया है कि संक्रमण व नए मामले बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं, किन क्षेत्रों में नए संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को पूरे प्रदेश में 87 मामले सामने आए, जिनमें से अकेले गुरुग्राम के ही 66 मामले हैं। 16 केस फरीदाबाद, 3 पंचकूला व 1-1 कुरुक्षेत्र व चरखी दादरी में मिला है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में 96 केस मिले थे, जिनमें से 87 गुरुग्राम व 6 फरीदाबाद के थे। शुक्रवार को कुल 67 केस मिले थे, जिनमें से 61 गुरुग्राम के थे। शनिवार को 5506 लोगों के नमूने कोविड जांच के लिए टीमों ने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
अभी प्रदेश में कोविड के 363 सक्रिय मामले हैं। नौ अप्रैल को कोविड सकारात्मकता दर 1.47 प्रतिशत रही। मरीजों का रिकवरी रेट 98.88 प्रतिशत रहा। शनिवार को 16139 लोगों ने टीकाकरण करवाया। 3985 ने पहली व 10011 ने दूसरी डोज ली। 2143 ने बूस्टर डोज लगवाई।
टीकारण की स्थिति
- 18 वर्ष से ऊपर के सौ फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी। इनकी संख्या 23198478 है।
- 87 फीसदी आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं। इनकी संख्या 18570341 है।
- 294676 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है।