फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The imagination of seven concerns will come true through the model sector

Panchkula News: मॉडल सेक्टर से साकार होगी सात सरोकारों की कल्पना

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The imagination of seven concerns will come true through the model sector
- प्रशासन, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान, विद्यार्थी व उद्योगपतियों के योगदान से हो रहा शहर का कायाकल्प
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर को विशिष्ट पहचान देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से शुरू किए गए सात सरोकार अब जन आंदोलन बन गए हैं। प्रशासनिक मिशनरी के साथ सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान, विद्यार्थी और उद्योगपतियों ने भी इनमें सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। अभियान की समीक्षा के लिए विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें योजना बनी कि सात सरोकारों की कल्पना को सिरे चढ़ाने के लिए ‘मॉडल सेक्टर योजना’ शुरू की जाएगी। इन सात सरोकारों में शहर को ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डॉग, अतिक्रमण और स्लम से मुक्त करना है।
शहर में 37 हुक्का बार पर की कार्रवाई
नशा मुक्त पंचकूला सरोकार पर डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि नशाखोरों और इसका धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे मामलों में अभी तक 126 एफआईआर दर्ज की है। 37 हुक्का बार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 272 हुक्का सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के लिए एक तरफ जहां अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं, पीड़ितों के पुनर्वास लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों की संपत्ति भी नष्ट की जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला को प्रदूषण मुक्त करने की रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर मोहन ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शहर की हवा के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए जहां बोर्ड विशेष प्रयास कर रहा है। वहीं, जागरूकता मुहिम के लिए शिक्षण संस्थानों का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रहा है आरडब्ल्यूए का सहयोग
इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रिचा राठी ने प्लास्टिक मुक्त पंचकूला, स्ट्रे कैटल मुक्त पंचकूला, स्ट्रे डॉग मुक्त पंचकूला पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आरडब्ल्यूए, एनजीओ और बड़े स्तर पर शिक्षण संस्थानों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सात सरोकारों की सिरे चढ़ाने के लिए मॉडल गली बनाने पर विचार किया जा रहा है।
अब तक हटाईं 281 झुग्गियां
इस दौरान एचएसवीपी के ईओ मानव मलिक ने अतिक्रमण मुक्त पंचकूला बनाने को लेकर की गई कार्रवाई के तथ्य पेश किए। उन्होंने कहा कि शहर से झुग्गियां हटाने के लिए दैनिक आधार पर अभियान चलाया जाता है। एक महीने में 281 झुग्गियां हटा दी गई हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर-7888571296 जारी किया गया है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर झुग्गियों को लेकर शिकायत भेज सकता है। ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसको लेकर एचएसवीपी जल्द ही एक एप भी लांच करने वाला है।

इस बैठक में नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल, नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रिचा राठी, उप नगर निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह, एचएसवीपी के ईओ मानव मलिक, एनएचएआई की डीजीएम प्रियंका मीणा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed