{"_id":"6add16ece587751d590faff1","slug":"the-idol-of-baba-balak-nath-ji-will-be-installed-in-ramgarh-today-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143013-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रामगढ़ में बाबा बालक नाथ जी की आज होगी मूर्ति स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रामगढ़ में बाबा बालक नाथ जी की आज होगी मूर्ति स्थापना
विज्ञापन
फोटो सहित
सुबह 10 बजे होगी पूजा-अर्चना, विशाल भंडारे और भजन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। कस्बा रामगढ़ स्थित टिब्बड़ी वाले प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सुबह 10 श्री बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शनिवार को मूर्ति की परिक्रमा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता चौधरी शमशेर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भजन गायक काला गुज्जर नालागढ़ वाले बाबा बालक नाथ जी की महिमा का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि मूर्ति परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और बाबा बालक नाथ जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस अवसर पर मनीष चौधरी, अजय चौधरी, हरविंदर बजाड़, राहुल कुमार, विक्की, सोनू, गुरचरण सिंह, कृष्ण कुमार और भाग सिंह मौजूद रहे।