{"_id":"6add16b6e587751d590fafee","slug":"despite-police-instructions-many-street-vendors-and-shopkeepers-have-failed-to-remove-their-encroachments-from-the-roads-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-143005-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस निर्देशों के बावजूद भी रेहड़ी फड़ी व कई दुकानदारों ने नहीं हटाया सड़कों से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस निर्देशों के बावजूद भी रेहड़ी फड़ी व कई दुकानदारों ने नहीं हटाया सड़कों से अतिक्रमण
विज्ञापन
बरवाला में अतिक्रमण से सड़कें संकरी, जाम से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी-
बरवाला। कस्बे के बस स्टैंड और आसपास की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रेहड़ी-फड़ी और दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने से रास्ते संकरे हो गए हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे बस स्टैंड चौक और आसपास की सड़कों पर घंटों जाम लगता है।
पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त अमरिंदर सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार और बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह की टीम ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को कहा था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की है।