{"_id":"697bc94f999f5e2cb2013b70","slug":"the-hospital-itself-is-sick-dirty-water-is-in-the-way-of-the-patients-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-936163-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अस्पताल खुद बीमार, मरीजों की राह में गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अस्पताल खुद बीमार, मरीजों की राह में गंदा पानी
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर फैला कीचड़ा। संवाद
पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में सीवरेज व बरसाती पानी से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। कभी अस्पताल के गेट नंबर-1 पर सीवरेज व बरसाती पानी भर जाता है तो कभी बिल्डिंग के भीतर पानी जमा हो जाता है। इससे पैदल आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नई बिल्डिंग के पास खाली पड़ी जगह में भी गड्ढों में पानी भरा रहता है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। बीच-बीच में सीवरेज लीकेज से बदबू का माहौल बना रहता है। न तो अस्पताल प्रशासन और न ही निर्माण ठेकेदार इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में गंदगी और बदबू के बीच से गुजरने को मजबूर लोगों में रोष है।