Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Himalayan Queen will run between Shimla and Dharampur starting today.

Panchkula News: आज से शिमला और धर्मपुर के बीच दौड़ेगी हिमालयन क्वीन

Sun, 01 Nov 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Himalayan Queen will run between Shimla and Dharampur starting today.
- अब इस ट्रैक पर ट्रेनो की संख्या बढ़कर हो जाएगी 2
विज्ञापन


दो नवंबर से धर्मपुर से शिमला के लिए भी शुरू होगी सेवा, सात कोच के साथ चलेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रेन संख्या 52455/52456 हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस को शिमला-धर्मपुर के बीच आंशिक रूप से बहाल करने का फैसला लिया है। ट्रेन 1 नवंबर से शिमला से धर्मपुर और 2 नवंबर से धर्मपुर से शिमला के लिए नियमित रूप से चलने लगेगी।
रेलवे के आदेशानुसार, 1 नवंबर को ट्रेन संख्या 52456 शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन सात कोच के साथ संचालित होगी, जिसमें चार सीजेड, दो एफसीजेड और एक जीएसआर कोच शामिल होगा। वहीं, 2 नवंबर से ट्रेन संख्या 52455 धर्मपुर से शिमला के लिए चलेगी।
विज्ञापन


सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। दोनों स्टेशनों पर चालक दल, ट्रेन मैनेजर और शंटर की तैनाती के साथ रैक की तकनीकी जांच और लोकोमोटिव में ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस रूट पर ट्रेन संख्या 52453 पहले से संचालित है। यह रोजाना सुबह 7:50 बजे धर्मपुर से रवाना होकर 11:50 बजे शिमला पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन 52454 नंबर से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed