{"_id":"68dc020b482616d07200cf1e","slug":"the-high-court-granted-pardon-to-former-dsp-balwinder-singh-sekhon-for-contempt-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-833141-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवमानना के दोषी पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को हाईकोर्ट ने दी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवमानना के दोषी पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को हाईकोर्ट ने दी माफी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को न्यायालय की अवमानना के मामले में माफी दे दी है। कोर्ट ने उनकी क्षमा स्वीकार करते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर 10 पौधे लगाने का आदेश दिया है।
साल 2023 में हाईकोर्ट में चल रहे हजारों करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में बलविंदर सेखों ने हाईकोर्ट के जजों पर कई टिप्पणियां की थी। इतना ही नहीं हाईकोर्ट में ही जजों के खिलाफ नारेबाजी की थी। तब हाईकोर्ट ने उन्हें आपराधिक अवमानना का दोषी करार देकर छह महीनों की सजा भी सुनाई थी। बाद में सेखों ने अपने किए पर पछतावा जताते हुए अपने किए पर बिना शर्त माफी मांगी थी और हाई कोर्ट को आश्वासन दिया था कि वो भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो आपत्तिजनक पोस्ट किए थे वो भी हटा लिए थे। हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को सभी पक्षों की दलीलें सुन इस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।