फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The groom approached the High Court, accusing his in-laws of kidnapping his wife.

Panchkula News: ससुराल वालों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए दूल्हे ने लगाई हाईकोर्ट से गुहार

Fri, 29 Dec 2023 06:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
The groom approached the High Court, accusing his in-laws of kidnapping his wife.
मामले में पुलिस के ढुल-मुल रवैए पर हाईकोर्ट सख्त, संगरूर के एसएसपी तलब
विज्ञापन


बीते महीने ही याची ने किया था प्रेम विवाह, ससुराल वालों ने रस्मों से विवाह करवाने का दिलाया था विश्वास

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रेम विवाह के बाद पत्नी के परिजनों की ओर से उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए पति ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन पुलिस के ढुल-मुल रवैए पर अब संगरूर के एसएसपी को तलब कर लिया है।

याचिका दाखिल करते हुए युवक ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने 20 नवंबर को प्रेम विवाह किया था। यह विवाह दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर किया था और इसी के चलते परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में सुरक्षा से जुड़ी याचिका भी दाखिल की थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने विश्वास दिलाया कि रस्मों के साथ उनका विवाह दोबारा संपन्न करवाया जाएगा। इसके बाद याची के ससुराल वालों ने लड़की को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन

याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि उसकी पत्नी को याची की ससुराल वालों की अवैध हिरासत से बचाया जाए। यदि ऐसा नहींं किया गया तो याची की पत्नी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हाईकोर्ट ने वीरवार को पंजाब सरकार को आदेश दिया था कि इस मामले में पक्ष रखा जाए। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान केवल इतना बताया गया कि याची के मांगपत्र पर विचार किया जा रहा है। इस रवैए पर सख्त रुख अपनाते हुए अब हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर संगरूर के एसएसपी को खुद हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed