फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The government will launch a 10-day special cleanliness drive in sensitive areas prone to garbage dumping.

Panchkula News: कचरा गिराने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर सरकार चलाएगी 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान

Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The government will launch a 10-day special cleanliness drive in sensitive areas prone to garbage dumping.
विधायक, डीसी, एमसी कमिश्नर, एडीसी और ईओ राज्यव्यापी अभियान में होंगे शामिल
विज्ञापन

कल से शुरुआत, 7 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य को कचरा मुक्त बनाने के लिए एक विशेष सफाई अभियान शुरू कर रही है। यह 10 दिवसीय अभियान 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलाया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने वीरवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
अभियान में विधायक, डीसी, एमसी कमिश्नर, एडीसी, ईओ और विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी शामिल होंगे। ये सभी पदाधिकारी कचरा गिराने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर उतरेंगे। मंत्री बैंस ने बताया कि वे खुद भी अभियान का जायजा लेने के लिए जमीनी स्तर पर रहेंगे। मिशन क्लीन पंजाब को इस अभियान से और गति मिलेगी।
विज्ञापन

इस मिशन के तहत वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक निरीक्षण कर रहे हैं। अमृतसर में 600 और पटियाला में लगभग 450 कचरा गिराने वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है। अभियान की निगरानी के लिए प्रत्येक नगर निगम और नगर परिषद में विशेष टीमों का गठन होगा। ये टीमें चिह्नित किए गए स्थानों का प्रभावी और समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक भागीदारी :

नागरिक भी एम-सेवा एप के माध्यम से इस अभियान में सहभागी बन सकते हैं। वे अपने क्षेत्रों में कचरे की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे। प्रत्येक शिकायत के लिए एक अलग आईडी तैयार की जाएगी। नागरिक इस आईडी के माध्यम से अपनी शिकायत का पता लगा सकेंगे। संबंधित स्थान की सफाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।




सफाई सेवकों का सम्मान :

हरजोत बैंस ने सफाई सेवकों के सम्मान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण उनके प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं। सफाई सेवक एक क्षेत्र को साफ करते हैं पर कुछ समय बाद फिर कूड़ा फेंक दिया जाता है। हरियाणा से पंजाब में कचरा गिराने की शिकायतों पर सरकार कार्रवाई करेगी। खुले में कचरा फेंकने वाले रिसॉर्ट और मैरिज पैलेस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed